औरैया: आंधी और बारिश से शहर अस्त-व्यस्त, पेड़ और टीन गिरने से यातायात बाधित, बिजली व्यवस्था ध्वस्त
रविवार देर शाम 8 बजे आई तेज आंधी और बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले सुभाष चौराहे पर तेज आंधी के कारण दुकानों के ऊपर रखी टीन की चादरें उड़कर