हौज खास: स्वच्छता संदेश को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को सभी धार्मिक स्थलों पर चलाए गए स्वच्छता अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में स्वच्छता बड़े पैमाने पर बढ़ेगी। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।