हौज खास: मालवीय नगर पुलिस ने फरार चल रहे वांटेड बदमाश को किया गिरफ्तार,साकेत कोर्ट ने भी घोषित कर रखा था भगोड़ा,भेजा गया जेल
डीसीपी अंकित चौहान ने 20 अगस्त को मीडिया को बताया कि फरार चल रहे वांटेड बदमाश को मालवीय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान कुमार बस्ती फौजी रानी मालवीय नगर निवासी 28 वर्षीय समीर अहमद उर्फ टिल्लू के तौर पर हुई है उसे साकेत कोर्ट ने भगोड़ा भी घोषित कर रखा था फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है