शुजालपुर: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन से 196 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हुए रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत 196 श्रद्धालु रात शुजालपुर रेलवे स्टेशन से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए। यह यात्रा 13 से 18 जून तक आयोजित की जा रही है। यात्रियों में शुजालपुर नगरीय क्षेत्र के 36 श्रद्धालु भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं की विदाई के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।