आरा: नगराव में असंतुलन के कारण सवारी से भारी ऑटो पलटी, एक की मौत, पिता समेत तीन घायल, अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया
Arrah, Bhojpur | Nov 3, 2024 नगराव में असंतुलन होकर सवारी से भारी ऑटो पलटी,एक की मौत पिता समेत तीन जख्मी।आपको बता दे कि शनिवार की रात 8 बजे घटना घटित हुई है।आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव गांव के समीप अनियंत्रित होकर सवारी से भारी ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार भतीजी के शादी का दिन रखकर वापस लौट रहे चाचा की मौत हो गई।