अशोकनगर शहर के बाईपास रोड स्थित युगल सरकार मंदिर पर न्यू ईयर के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। एक जनवरी को करीब सुबह 6:00 बजे से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हुआ जो रात के समय तक चलता रहा। इस दौरान आसपास के और भी कुछ मंदिरों पर काफी श्रद्धालु पहुंचे। युगल सरकार मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए कई इंतजाम किए गए थे।