आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आज सोमवार शाम 4 बजे नगर के बंधा तालाब घाट परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भोजपुरी संगम समाज के तत्वावधान में बड़ी संख्या में पहुंचे व्रतधारियों ने परंपरा अनुसार अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।आज सुबह से ही व्रती महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी रही। शाम को जैसे ही सूर्य ढलने लगा....