डोमचांच: नवलशाही थाना क्षेत्र के डगरनवां के किचिनिआ और मलादाहा पहाड़ी में लगी भीषण आग
डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत डगरनवां पंचायत के किचिनिआ पहाड़ी व मलादाहा पहाड़ी मे भीषण आग लगने से जंगल के हरे-भरे वृक्ष धू-धू कर के जल रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को 8 बजे बताया कि जंगल में आग पहले से ही लगी हुई है लेकिन वन विभाग के उदासीनता के कारण दोनों पहाड़ियों में दूर-दूर तक फैल गया जो देर रात तक फैलता ही रहा है