कटंगी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज इंजेक्शन का अकाल,बाजार से खरीदने को मजबूर मरीज, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
बालाघाट जिले के विकासखंड मुख्यालय कटंगी स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली सामने आई है। लंबे समय से यहां रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। कुत्ता, बिल्ली या अन्य जानवरों के काटने से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में घायल और उनके परिजनों को बाजार से महंगा इं