जबलपुर: रांझी बजरंग नगर, झंडा चौक में दंपति से मारपीट, थाने में सुनवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र के बजरंग नगर, झंडा चौक निवासी पीड़िता अर्चना सेन ने बेटू सेन, प्रिंस सेन, रोहित सेन और उनकी मां जयश्री सेन पर पति-पत्नी समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने और मारपीट का आरोप लगाया है। थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से परेशान दंपति ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।