मड़िहान: तहसील मड़िहान के पास शिवद्वार जल चढ़ाने जा रहे बाइक पर सवार पति-पत्नी गिरने से दोनों घायल पत्नी की हुई मौत
बताते चले कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के संग मोहाल के रहने वाले दोनों पति-पत्नी बाइक से शिव द्वार दर्शन कर जल चढ़ाने जा रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। श्यामू जायसवाल उम्र लगभग 45 वर्ष जिन्हें गंभीर चोट आई है। वही नीतू जायसवाल उम्र लगभग 42 वर्ष जिनकी मौत हो गई।