बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली परिसर में गांव लखनऊ कलां के ग्रामीणों ने दोबारा मीटिंग कराने की उठाई मांग
गांव लखनऊ कलां में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का पद रिक्त चल रहा था। 24 जनवरी को खुली मीटिंग की गयी। जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि एक पक्ष से मोटी रकम लेकर धांधलेवाजी कर कोटे का चयन कर दिया गया। दर्जनों ग्रामीणों ने बीआरसी परिसर में सचिव व एडीओ पंचायत के खिलाफ नारेवाजी कर प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर दोबारा मीटिंग करायी जाने मांग की