बीसलपुर: दो लाख रुपए और कार की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, 7 लोगों के खिलाफ दियोरिया कला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
शादी के ढाई साल बाद ससुराल वालों ने विवाहिता से दो लाख रुपए व कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया असमर्थता जताने पर मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया विवाहिता ने अपने पिता के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।