चरखारी: चरखारी ब्लॉक में आयोजित युवा उद्यमी कैंप में पसरा सन्नाटा, खाली कुर्सियों के बीच दम तोड़ रही सरकारी योजनाएं
चरखारी ब्लॉक में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का जागरूकता शिविर लगा, लेकिन हॉल खाली पड़ा रहा। उद्योग विभाग का मकसद था शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, 5 लाख तक ब्याज मुक्त लोन और 25 लाख तक के लोन की जानकारी देना। लेकिन कैंप में लाभार्थियों की भीड़ के बजाय सन्नाटा था। कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। खाली सभागार ने सवाल खड़े कर दिए हैं।