चकिया: जलेबीया मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, वाहन सवार बाल-बाल बचे
चकिया के जलेबीया मोड़ के समीप गुरुवार रात करीब 9 बजे एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक वाहन को पास देने की कोशिश कर रहा था। इस दुर्घटना में वाराणसी निवासी तीन युवक—आर्यन, राहुल और इशू—घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।