आगरा: SIR को लेकर DM ने कार्यालय में प्रेस वार्ता की, रविवार को विशेष अभियान, हर बूथ पर BLO रहेंगे मौजूद
Agra, Agra | Jan 13, 2026 आगरा में SIR को लेकर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम शामिल नहीं हैं, उनके लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक BLO मौजूद रहेंगे। लोग फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज करा सकेंगे। जिलाधिकारी स्वयं हर बूथ की मॉनिटरिंग करेंगे और सभी BLO को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।