आगरा: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, रकाबगंज के साईं की तकिया चौराहे की घटना
Agra, Agra | Jan 13, 2026 आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के साईं की तकिया चौराहे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देख चालक ने समय रहते चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, आग से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।