आगरा: आवास विकास कॉलोनी में तेज रफ्तार कार गैराज में घुसी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, चालक फरार
Agra, Agra | Jan 13, 2026 आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के आवास विकास में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सेल परचेज और नबी ऑटो गैराज में जा घुसी। टक्कर से गैराज में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं और भारी नुकसान हुआ। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।