ब्यौहारी: देवलौंद थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ आरोपी पर मामला दर्ज
देवलौंद थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ आरोपी पर मामला दर्ज, 40 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सर्वेश पांडे निवासी धारी नंबर एक ने महिला से छेड़छाड़ की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सर्वेश के विरुद्ध कई धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गुरुवार की सुबह थाना प्रभारी डीके दहिया ने मामले की जानकारी दी है