ब्यौहारी: ब्यौहारी पुलिस ने हत्या के आरोपी को पकड़ा बीते दिनों भन्नी गांव में हुई थी हत्या 10 हजार का था आरोपी के ऊपर इनाम
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भन्नी गांव में बीते दिनों हत्या करने वाले एक आरोपी को ब्यौहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरोपी के ऊपर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था जिसके बाद ब्यौहारी पुलिस ने आरोपी पप्पू खैरवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।