कटनी नगर: ऑनलाइन पेमेंट करते ही युवक के खाते से उड़े रुपये, बैलेंस भी हुआ माइनस, भट्टा मोहल्ला पाठक वार्ड का मामला की शिकायत
शहर के पाठक वार्ड भट्टा मोहल्ला निवासी कृष्णा रैकवार के साथ एक बेहद अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसकी शिकायत पीड़ित ने साइबर कार्यालय सहित एसपी कार्यालय में दर्ज कराई है पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करते ही उसके खाते से रुपए कट गए और बैलेंस भी माइनस बताने लगा। जिसकी शिकायत पीडित ने आज बुधवार दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय में की है।