ब्यावर: शहीद अग्निवीर युवराज को अश्रुपूरित विदाई, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Beawar, Ajmer | May 8, 2026 ब्यावर। जिले के लगेतखेड़ा में शुक्रवार दोपहर 3 बजे को शहीद अग्निवीर युवराज सिंह चौहान (26) का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए युवराज को अंतिम विदाई देने हजारों लोग उमड़ पड़े। गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक हर आंख नम दिखाई दी। सुबह शहीद का पार्थिव शरीर ब्यावर स्थि