मरवन: करजा थाना क्षेत्र के अनंत करजा में अचानक लगी आग में एक मवेशी की झुलसकर कर मौत
करजा थाना क्षेत्र के अनंत करजा में अचानक लगी आग में एक गाय की झुलसकर मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया । अगलगी की घटना में दो झोपड़ी भी जलकर राख हो गई । करजा थाने के दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उधर महम्मदपुर खाजे में आग लगने से जलावन रखने वाली दो झोपड़ी जलकर राख हो गई।