मरवन: रकसा शिवसागर धाम में कलश स्थापना के साथ ही तीन दिवसीय नवग्रह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का हुआ शुभारंभ
मड़वन प्रखंड के रकसा स्थित शिवसागर धाम परिसर में तीन दिवसीय नवग्रह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इसके लिए 151 कलश यात्रियों का जत्था यज्ञ परिसर से कलश लेकर तिरहुत नहर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलबोझी की गई। वहीं कलश यात्री विभिन्न मार्गो से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचे, कलश स्थापित किया गया।