राजगढ़: राजगढ़ के पिपलखेड़ी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए राजगढ़ विधायक
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव बुधवार को दोपहर 2:00 बजे करीब राजगढ़ के पिपलखेड़ी गांव में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ पर पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।