थाना शीशगढ़ क्षेत्र के ग्राम लालूनंगला में युवक अहमद अली पर पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में उसकी गर्दन की करीब 21 नसें कट गईं, हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि फरार आरोपी समझौते का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।