भिवानी: भिवानी की पिपली वाली जोहड़ी हनुमान गेट क्षेत्र में चोरों ने घर और दुकान में घुसकर चुराया सोने चांदी के जेवरात,हजारों₹
मुकेश कुमार पुत्र राम सिंह पिपली वाली जोहड़ी हनुमान गेट क्षेत्र निवासी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने मेरे घर और दुकान में घुसकर सोने चांदी के जेवरात लगभग 24000 के नगदी दो देसी घी की पेटी और अन्य सामान चुरा कर ले गए।इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से अपील की है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।