ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मैसड़ा एवं कालीचामदा गांव के समीप झुंड से बिछड़े जंगली हाथी डेरा जमाए हुए है।जिससे गांवों के लोग डरे हुए है।शनिवार रात 8 बजे वनविभाग के टीम पंहुचे तथा हाथियों को गांव की ओर आने से रोकने तथा भागाने के लिए ग्रामीणों के बीच टॉर्च लाइट,फटाका के साथ डीजल पेट्रोल के लिए आर्थिक सहयता राशि प्रदान किया।