विदिशा नगर: 20 दिन बाद भी नहीं मिली जनशिक्षकों को सैलरी, आर्थिक संकट गहराया
विदिशा जिले में जनशिक्षक के रूप में पदस्थ शिक्षकों को मई माह की सैलरी अब तक नहीं मिल पाई है इसकी शिकायत उन्होंने डीपीसी से रविवार सुबह 9 बजे की है । जून माह की 20 तारीख गुजरने के बाद भी वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें हर महीने ईएमआई, बच्चों की फीस और घरेलू खर्चों का भुगतान करना होता है।