राजगढ़: राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के काशी गांव में लेनदेन की बात को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के काशी गांव में 4 साल पुरानी लेनदेन की विवाद को लेकर रविवार को दोपहर 2:00 बजे करीब हिंसक झड़प हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही दो जेसीबी और 9 ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की गई।