पीलीभीत: चंदिया हजारा गांव में शारदा नदी कटान को रोकने के लिए विधायक ने कटान निरोधक कार्य का किया शुभारंभ
पीलीभीत हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा, राहुल नगर मजदूर बस्ती को शारदा नदी कटान से बचाने के लिए भाकपा माले ने आंदोलन किया था। प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था। भाजपा विधायक विधायक बाबूराम पासवन ने शारदा नदी कटान को रोकने के लिए, निरोधक कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाकपा माले जिला सचिव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।