पीलीभीत: गांव संडिया मुगलपुरा में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाने का लगा आरोप, मुकदमा दर्ज
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिठौरा कला निवासी शांति देवी पुत्री प्रीतम राम उर्फ नन्हे की शादी थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव संडिया मुगलपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र पोथीराम के साथ में 2001 में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा और कुछ माह के बाद पति व सुसराल पक्ष के लोग 40 हजार रुपए नगद और बाइक की मांग करने लगे।