पालिकाध्यक्ष ने पालिका के सभी विभागों को जनता के कार्य ससमय निपटाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक बुधवार को वह निज निवास पर सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक जनता दरबार आयोजित किया करेंगे साथ ही प्रत्येक सोमवार को पालिका में जनता की समस्या सुनेंगे, अन्य दिनों में निज निवास पर लोग मुलाकात कर समस्याओं से अवगत करा सकते है।