सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर रोड पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र कमल अग्रवाल के मकान को चोरों के द्वारा निशाना बनाया गया है। जिसकी जानकारी उन्हें आज 30 मार्च सुबह 9 बजे लगी,पुलिस के द्वारा मुआयना किया गया है। वहीं उनकी पत्नी ने बताया कि लाखों के जेवरात चोर ले गए,चोरों को उन्होंने देखा है शोर मचाने पर वह भाग गए।