कोल: थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध पिस्टल 32 बोर व महिंद्रा थार कार की बरामद
Koil, Aligarh | May 2, 2024 थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त कासिम मलिक पुत्र शहजाद मलिक को VM हॉल के पास से किया गिरफ्तार। थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से एक महिंद्रा थार गाड़ी बिना नंबर प्लेट की, एक नाजायज पिस्टल 32 बोर की बरामद हुई है।पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए गरूवार को जेल भेज दिया।