गिरिडीह: बरमसिया स्थित चिल्ड्रेन पार्क में दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का किया गया आयोजन
शहर के बरमसिया स्थित चिल्ड्रेन पार्क में रविवार को सुबह 7 बजे से दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार एवं पुराने कराटेकार अभिषेक सहाय उपस्थित हुए। उनके द्वारा ग्रेडिंग टेस्ट में पास हुए सभी बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।