आगर: दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने 1-1 हजार रुपए की ईनाम उद्घोषणा जारी
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने न्यायालय के लंबित स्थाई वारण्ट में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 1-1 हजार रुपए की ईनाम उद्घोषणा जारी की गई है। थाना अजाक अन्तर्गत में फरार आरोपी दिलीप गुर्जर पिता राधेश्याम गुर्जर निवासी करकडिया चौक, में फरार आरोपी जयनारायण पिता हीरालाल यादव निवासी गुर्जरखेड़ी के लिए इनाम घोषणा जारी की है।