बिश्रामपुर: हिंदूवादी संगठनों ने वर मुहल्ला में मनाया शहादत दिवस, छोटू और विनोद को किया नमन
हिंदूवादी संगठन ने विश्रामपुर के वर मुहल्ला में मंगलवार की शाम तकरीबन तीन बजे शहादत दिवस मनाया। जहां छोटू साव व बिनोद यादव के पुण्य तिथि पर श्रधांजलि दी। हिंदूवादी संगठनों ने दोनों के पुण्य तिथि को शाहदत दिवस के रूप में मनाया। यहाँ उल्लेखनीय है कि सात अप्रैल 2006 को रामनवमी जुलुस के दौरान हुई पुलिस फायरिंग में छोटू साव व बिनोद यादव की मौत हो गयी थी।