शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मंडीदीप नगर के वॉर्ड क्रमांक 22 में सी.सी. रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। भूमि पूजन के दौरान उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और नगर के विकास को नई गति प्राप्त होगी।