वरला: नगर पालिका सेंधवा के नवनियुक्त एल्डरमैन का हुआ स्वागत, अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल
Varla, Barwani | Apr 1, 2026 आज सेंधवा स्थित निवास पर नगर पालिका परिषद सेंधवा के नवनियुक्त एल्डरमैन का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर विकास, जनसेवा एवं आगामी कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं—आशा है कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे।