निघासन: निघासन कस्बे के ढखेरवा रोड मैदान पर एनएनपीएल का रोमांच जारी, लबेदपुर और आलोकिक इलेवन ने दर्ज की शानदार जीत
लखीमपुर खीरी। निघासन कस्बे के ढखेरवा रोड स्थित खेल मैदान पर आयोजित निघासन नाइट प्रीमियर लीग (एनएनपीएल) में सोमवार रात खेले गए मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मैच में लबेदपुर ने आलोक इलेवन लखनऊ को एकतरफा मुकाबले में हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आलोक इलेवन की टीम मात्र 30 रन पर सिमट गई, जबकि लबेदपुर ने दो ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।