गभाना: गभाना क्षेत्र में श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, धार्मिक आयोजनों की रही धूम
गभाना क्षेत्र में रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में विप्र बंधुओं ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती उल्लासपूर्वक मनाई। कस्बे के एक मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।