कुशलगढ़: काकनवानी में गूंजे 'जय बाबा री' के जयकारे, बाबा रामदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बना आस्था का महासंगम
बुधवार शाम 5 बजे कुशलगढ़ के समीपस्थ काकनवानी गांव में बाबा रामदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भव्य धार्मिक आयोजनों के बीच संपन्न हुई। गौ भक्त संत रघुवीरदास जी महाराज की पावन उपस्थिति में आयोजित इस महोत्सव में क्षेत्र सहित पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए। हेमेंद्र पंड्या ने बताया कि आयोजन में आसपास के गांवों से भी