प्रखंड के टंडवा स्थित शहीद सहदेव अंगार मेमोरियल स्कूल परिसर में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में शनिवार को लगभग 3 बजे एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षकगण एवं कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे दसवीं के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। इस अवसर