कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर कृषि विभाग ने कैलारस के एक उर्वरक विक्रेता पर बड़ी कार्रवाई की है।उप संचालक एबी.सडैया ने बताया कि जांच में उर्वरक के नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके बाद विक्रेता की खरीद-फरोख्त,भंडारण और स्थानांतरण पर तुरंत रोक लगाई गई।डीएमओ गोदाम में रखे अमानक उर्वरक के पूरे स्टॉक पर भी पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।