अनूपपुर: शिवसेना के चक्काजाम का असर, भालूमारा-कोतमा मार्ग की मरम्मत शुरू
शिवसेना द्वारा किए गए अर्थी प्रदर्शन और चक्काजाम का असर अब दिखाई देने लगा है। लंबे समय से जर्जर पड़े भालूमाडा-कोतमा मुख्य मार्ग की मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया। यह मार्ग कई महीनों से गड्ढों में तब्दील हो चुका था, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर शिवसेना संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के द्वारा आंदोलन किया गया था ।