उनियारा उपखंड क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने चिंता व्यक्त की है। अलीगढ़ भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महावीर पालीवाल ने बुधवार को शाम 6 बजे बताया कि विधायक राजेंद्र गुर्जर ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों से वार्ता कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।