कटनी ग्रामीण: रीठी में बिजली की आंखमिचौली से परेशान रहवासी
इस उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंखमिचौली से लोग खासे परेशान हैं। खासकर छोटे बच्चे व बुजुर्गों का बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक रीठी जनपद मुख्यालय में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली से रहवासी परेशान हैं। बताया गया कि यहां बीते दिनों तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के बाद से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। लोगों की शिकायत है