बेरमो: फुसरो शहीद निर्मल महतो चौक के पास ओवरब्रिज के डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित कार, मची अफरातफरी
Bermo, Bokaro | Apr 28, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो शहीद निर्मल महतो चौक के पास मंगलवार को ओवरब्रिज के डिवाइडर में अनियंत्रित कार चढ़ जाने से कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई।समय लगभग सुबह साढ़े आठ बजे बताया गया कि फुसरो शहीद निर्मल महतो चौक के पास ओवरब्रिज के डिवाइडर में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार संख्या बीआर 51के 5278 चढ़ कर फंस गया। कार डुमरी से जैनामोड़ की तरफ जा रही थी।