मिहींपुरवा: नयापुरवा निवासी युवक का नाले में फिसलकर डूबने से हुआ निधन, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया आरोप
नयापुरवा निवासी युवक पहलवान यादव पुत्र स्वर्गीय असर्फी लाल मंगलवार को घर से बाजार सामान लेने जा रहा था। तभी उसका पैर नाले में फिसल गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। नयापुरवा के लोगो का कहना है कि अगर ठेकेदार द्वारा लापरवाही नहीं की गई होती तो युवक की जान नहीं जाती दो वर्ष पूर्व नाले का निर्माण करवाया गया था लेकिन उस पर अब तक ढक्कन नहीं डाला गया।